देश

महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर पहुंची CBI टीम, Cash for Query केस में छापेमारी जारी

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 23, 2024, 11:46 AM IST

CBI raid at TMC leader Mahua Moitra Residences: टीएमसी के पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम शनिवार तड़के कोलकाता और अन्य शहरों में महुआ मित्रा के ठिकानों पर पहुंची और छापेमारी प्रक्रिया की जानकारी देकर कार्रवाई शुरू की।

Image

महुआ मोइत्रा

Photo : BCCL

CBI raid at TMC leader Mahua Moitra Residences: कैश फॉर क्वेरी (Cash for Query) केस में लोकसभा से निष्कासित टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार को टीएमसी ने टीएमसी के पूर्व सांसद महुआ मोइत्रा के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई की एक टीम शनिवार तड़के कोलकाता स्थिति उनके आवास पर पहुंची ह। इसके अलावा अन्य टीमें महुआ मित्रा के ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

बता दें, सीबीआई की ओर से यह कार्रवाई तब की गई है, जब गुरुवार को ही जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। लोकपाल ने सीबीआई को इस मामले में जांच के आदेश और छह महीने में रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें, टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा पर पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोप लगे थे। इस मामले में जांच के बाद एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट स्पीकर को सौंपी थी। पूरे मामले को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उठाया था, उन्होंने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए रियल स्टेट कारोबारी हीरानंदानी से रिश्वत ली थी। उन्होंन इस मामले को विशेषाधिकार के हनन और सदन की अवमानना का मामला बताया था। इसके बाद जांच कमेटी ने इन आरोपों को सही पाया और महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश कर दी। दिसंबर, 2023 को कमेटी के 6 सदस्यों ने रिपोर्ट के पक्ष में मतदान किया, जिसके बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article