'सुदर्शन चक्र', युद्ध से लेकर सिविल डिफेंस तक, जंग के बदलते स्वरूप पर भारत की तैयारी पर बोले PM मोदी

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 15, 2026, 09:36 AM IST

पीएम मोदी ने कहा कि देश के सुरक्षा घेरे को पुख्ता बनाने के लिए सुदर्शन चक्र पर तेजी से काम चल रहा है। युद्ध के समय सिविल डिफेंस की भूमिका बताते हुए पीएम ने कहा कि विगत दशकों में भारत का सिविल डिफेंस बहुत मजबूत और प्रभावी रहा है

PM Modi Speech at Red Fort: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक संकट, युद्ध के बदलते स्वरूप और भारत की तैयारी के बारे में जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया में युद्ध का स्वरूप बदल गया है। अब सीमा पर जाकर युद्ध नहीं लड़े जा रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध एवं ईरान-अमेरिका, इजराइल युद्ध की तरफ इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि अब से निशाना बनाया जा रहा है। देशों की रिफाइनरियों, डेटा सेंटर, बैंक और बुनियादी संरचनाओं पर हमले हो रहे हैं। इसे देखते हुए भारत भी खुद को तैयार कर रहा है।

PM Modi

पीएम ने भारत की रक्षा तैयारियों के बारे में बताया। तस्वीर-AI

पीएम ने कहा कि देश के सुरक्षा घेरे को पुख्ता बनाने के लिए सुदर्शन चक्र पर तेजी से काम चल रहा है। युद्ध के समय सिविल डिफेंस की भूमिका बताते हुए पीएम ने कहा कि विगत दशकों में भारत का सिविल डिफेंस बहुत मजबूत और प्रभावी रहा है लेकिन मौजूदा खतरों को देखते हुए सरकार ने अपने नागरिकों को प्रशिक्षित करने का फैसला किया है। आने वाले समय में नागरिकों को युद्ध के आधुनिक खतरों एवं चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इस प्रक्षिण के लिए सरकार बड़ा नेटवर्क तैयार कर रही है।

End of Feed