ऐसे क्रूर कृत्य पूरी सभ्यता को शर्मिंदा करते हैं- कोलकाता डॉक्टर रेप केस पर बोले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या का मामला सामने आया था, जिसके बाद पूरे देश में डॉक्टर प्रदर्शन करने लगे थे। इसी को लेकर अब उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि ऐसी घटना भारत के आदर्शों को तहस-नहस कर देते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • हमारा दिल घायल है, अंतरात्मा रो रही है, आत्मा जवाबदेही की मांग कर रही है - उपराष्ट्रपति
  • उपराष्ट्रपति ने एनजीओ के मौन पर सवाल उठाया; कहा, वे अपनी अंतरात्मा की पुकार का जवाब नहीं दे रहे
  • ऐसे क्रूर कृत्य पूरे देश की सभ्यता को शर्मिंदा करते हैं, भारत के आदर्शों को तहस-नहस कर देते हैं - धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 9 अगस्त को कोलकाता में हुए महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले को चरम क्रूरता करार दिया और इसे पूरी मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। AIIMS ऋषिकेश में छात्रों और संकाय के सदस्यों को सम्बोधित करते हुए आज उन्होंने कहा कि ऐसे क्रूर कृत्य पूरी सभ्यता को शर्मिंदा करते हैं और भारत के आदर्शों को तहस-नहस कर देते हैं।

jagdeep dhankhar

कोलकाता रेप केस पर चुप्पी के लिए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने एनजीओ को घेरा

End of Feed