Subrata Rai Sahara Last Darshan: सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का पार्थिव शरीर (Subrata Rai Sahara Mortal) बुधवार को मुंबई से लखनऊ लाया गया। पार्थिव शरीर को सहारा शहर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। लखनऊ में ही उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी जाएगी, अंतिम दर्शन के लिए लोग पहले से ही पहुंचे हुए थे।
उनका पार्थिव शरीर लखनऊ पहुंचा है उनके अंतिम दर्शन के लिए सहारा शहर में रखा गया है
सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का निधन मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में हो गया था। मृत्यु की वजह कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट बताई गई है। बीते कुछ महीनों से उनका इलाज चल रहा था, निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को विशेष विमान से बुधवार शाम को लखनऊ लाया गया।
स्वजन के अनुसार गुरुवार सुबह तक शव लोगों के दर्शन के लिए वहां रखा जाएगा ऐसी उम्मीद है कि सहारा समूह से जुड़े हुए देश भर के कर्मचारी बड़ी संख्या में वहां पहुंच सकते हैं।
गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार
गुरुवार को गोमती नगर के बैकुंठ धाम में सहारा श्री का अंतिम संस्कार किया होगा। गौरतलब हो कि सुब्रत रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट, मीडिया और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में बड़ा व्यापारिक साम्राज्य बनाया था। बीच में वह एक बड़े विवाद के केंद्र में भी रहे और उन्हें अपने समूह की कंपनियों के संबंध में कई नियामक और कानूनी लड़ाइयों का सामना करना पड़ा। उन पर नियमों को दरकिनार करने का आरोप लगाया गया था।
