नशे की लत छुड़ाने के लिए क्या जरूरी? पीएम मोदी ने बताई ये बड़ी बात

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 01:44 PM IST

PM Modi On Drug Addiction: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नशे की लत छुड़ाने के लिए परिवारों का मजबूत सहारा जरूरी है। उन्होंने कहा ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसी पहल युवाओं को प्रेरित करेगी और एक प्रेरणा प्राप्त युवा मादक पदार्थों की ओर रुख नहीं कर सकता।

Narendra Modi News: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं को नशे की लत का शिकार होने से बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए रविवार को कहा कि इससे निपटने के लिए परिवारों के मजबूत सहयोग की आवश्यकता होती है। प्रधानमंत्री ने ‘गायत्री परिवार’ की ओर से आयोजित ‘अश्वमेध यज्ञ’ कार्यक्रम में वीडियो संदेश में यह बात कही।

PM Modi in Action

नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री।

देश को नशा मुक्त बनाने के लिए क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने कहा, 'मादकपदार्थ मुक्त भारत के निर्माण के लिए यह अहम है कि परिवार किसी संस्थान की भांति ही मजबूत बनें।' उन्होंने कहा कि जब परिवार कमजोर होता है तो मूल्यों का क्षरण होने लगता है और फिर उसका प्रभाव व्यापक तौर पर पड़ता है। प्रधानमंत्री ने परिवार की अवधारणा और उसके महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि जब परिजन कई दिन तक मेल मुलाकात नहीं करते तब खतरे पैदा होते हैं इसलिए परिवारों को मजबूत होने और देश को नशा मुक्त बनाने की जरूरत है।

End of Feed