देश

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी ने गहरे समुद्र में लगाई डुबकी, भगवान कृष्ण के जलमग्न द्वारका में की प्रार्थना

PM Modi in Gujarat: पीएम मोदी रविवार को गुजरात में गहरे समुद्र में गए और उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां माना जाता है कि प्राचीन द्वारका शहर भगवान कृष्ण के निधन के बाद अरब सागर में डूब गया था। पीएम मोदी ने द्वारका को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Image

पीएम मोदी ने प्राचीन द्वारका शहर के किये दर्शन

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को गुजरात में गहरे समुद्र में गए और उस स्थान पर प्रार्थना की, जहां माना जाता है कि प्राचीन द्वारका शहर भगवान कृष्ण के निधन के बाद अरब सागर में डूब गया था। ऐसा माना जाता है कि प्राचीन शहर भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ था और भव्यता और समृद्धि का केंद्र भी था। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी ने द्वारका को भी श्रद्धांजलि अर्पित की, जो अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से लोगों को आकर्षित करता है।

भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, पानी में डूबी द्वारिका नगरी में प्रार्थना करना बहुत ही दिव्य अनुभव था। मुझे आध्यात्मिक वैभव और शाश्वत भक्ति के एक प्राचीन युग से जुड़ाव महसूस हुआ। भगवान श्री कृष्ण हम सभी को आशीर्वाद दें।

बता दें, प्राचीन द्वारका शहर हिंदू पौराणिक कथाओं और इतिहास में अत्यधिक महत्व का स्थान है। इसने लंबे समय से इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भक्तों का ध्यान भी खींचा है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कृष्ण के निधन के बाद प्राचीन द्वारका शहर अरब सागर में डूब गया था। बता दें, इससे पहले आज पीएम मोदी ने ओखा को बेयट द्वारका द्वीप से जोड़ने वाले चार लेन के केबल-आधारित पुल सुदर्शन सेतु का उद्घाटन भी किया। सुदर्शन सेतु का लोकार्पण करने के बाद द्वारका पहुंचे पीएम मोदी का जनसमूह ने स्वागत किया। इस दौरान कई महिलाओं ने गरबा नृत्य भी प्रस्तुत किया। इससे पहले द्वारका हेलिपैड में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, सांसद सी.आर. पाटिल, रमेशभाई धड़ुक, मुख्य सचिव राज कुमार, पुलिस महानिदेशक विकास सहाय और जिला कलेक्टर जी.टी. पंड्या सहित अनेक लोगों ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!