देश

Mann Ki Baat: अगले तीन महीने नहीं होगी मन की बात, 110वें एपिसोड में पीएम मोदी ने 'ड्रोन दीदी' का किया जिक्र

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2024, 12:52 PM IST

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगले तीन महीने तक मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। उन्होंने कहा, राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। मन की बात रुक रहा है, देश की उपलब्धियां नहीं रुक रहीं।

Image

मन की बात

Photo : Twitter

Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो प्रोग्राम का प्रसारण आज रविवार को किया गया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि कुछ वर्ष पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी। लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है।

इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अगले तीन महीने तक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। उन्होंने कहा, राजनीतिक मर्यादा का पालन करते हुए लोकसभा चुनाव के इन दिनों में तीन महीने मन की बात का प्रसारण नहीं होगा। पीएम ने कहा कि मन की बात रुक रहा है, देश की उपलब्धियां नहीं रुक रहीं।

नारी-शक्ति किसी क्षेत्र में पीछे नहीं

प्रधानमंत्री ने कहा, 8 मार्च को हम महिला दिवस मनाएंगे। ये विशेष दिन देश की विकास यात्रा में नारी-शक्ति के योगदान को नमन करने का अवसर होता है। महाकवि भरतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाईयों को छू रही है। उन्होंने कहा, आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी-शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता।

दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य

पीएम मोदी ने कहा, हमारी संस्कृति की सीख है - परमार्थ परमो धर्मः। यानि, दूसरों की मदद करना ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी भावना पर चलते हुए हमारे देश में अनगिनत लोग नि:स्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। अनगिनत लोगों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित करने के लिए नि:स्वार्थ प्रयास करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने कहा, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश और कर्नाटक में नागरिकों के प्रयास हर किसी को प्रेरित करते हैं।

युवाओं से वोट की अपील

प्रधानमंत्री ने कहा, कुछ दिन पहले ही चुनाव आयोग ने एक और अभियान की शुरुआत की है - 'मेरा पहला वोट - देश के लिए'। इसके जरिए विशेष रूप से फर्स्ट टाइम वोटर से अधिक-से-अधिक संख्या में मतदान करने का आग्रह किया गया है। भारत को जोश और ऊर्जा से भरी अपनी युवा शक्ति पर गर्व है। हमारे युवा-साथी चुनावी प्रक्रिया में जितनी अधिक भागीदारी करेंगे, इसके नतीजे देश के लिए उतने ही लाभकारी होंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!