अतीक के बेटे असद अहमद की कहानी, पढ़ने-लिखने में तेज, महंगे फोन-घड़ियों का था शौकीन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 13, 2023, 02:21 PM IST

बताया जाता है कि असद ने 6 महीने पहले ही जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था।

Who Was Atiq Ahmed Son Asad Ahmed: उमेश पाल हत्याकांड में वांछित माफिया से नेता बने अतीक अहमद के बेटे असद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। इसके अलावा गुलाम पुत्र मकसूदन भी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। दोनों प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में फरार थे और इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। यूपी एसटीएफ ने कहा कि झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों के पास अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद हुए हैं। कौन था असद अहमद और उसका कितना खौफ था यूपी में जानते हैं।

Asad Ahmed Encounter

अतीक के बेटे असद अहमद की कहानी (Screen Grab)

बताया जाता है कि असद ने 6 महीने पहले ही जुर्म की दुनिया में कदम रखा था। उमेश पाल हत्याकांड से पहले असद पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। 24 फरवरी को प्रयागराज में दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या के बाद असद अहमद यूपी का मोस्ट वांटेड क्रिमिनल बन गया था। पुलिस को शक था कि असद आधा दर्जन शूटरों की अगुवाई कर रहा था। असद अहमद अपनी गिरफ्तारी के डर से फरार था। उसे लेकर तमाम तरह के कयास लग रहे थे। कभी कहा गया कि असद नेपाल में है, तो कभी परिजनों ने आरोप लगाया कि वह पुलिस हिरासत में है। असद पर पुलिस ने पांच लाख रुपये का ईनाम घोषित किया था। उमेश पाल और उसके दो गनर की हत्या के बाद असद अहमद की पूरे सूबे में तलाश शुरू हो गई थी।

End of Feed