Vande Bharat Train:केरल के मलप्पुरम जिले में वंदे भारत ट्रेन पर फेंके गए पत्थर

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 1, 2023, 11:08 PM IST

Stones Pelting on Vande Bharat train: पुलिस के हवाले से बताया कि केरल में हाल ही में शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके गए, सेमी-हाई-स्पीड ट्रेन राज्य के मलप्पुरम जिले में थिरुनवाया और तिरूर से गुजर रही थी।

Attackers pelted stones on Vande Bharat train: हमलावरों ने सी4 कोच की 62 और 63 सीटों की खिड़कियों पर पथराव किया। मलप्पुरम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इलाके की तलाशी ले रही है। कि रेलवे पुलिस मामला दर्ज करेगी, एक यात्री ने सबसे पहले कांच की खिड़की में दरारें देखीं और लोको पायलट को सतर्क किया लेकिन ट्रेन नहीं रुकी और यात्रा जारी रखी।

Stones Pelting at Vande Bharat train

केरल के मलप्पुरम जिले में वंदे भारत ट्रेन पर फेंके गए पत्थर

गौर हो कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अप्रैल को तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन से केरल की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। कांग्रेस के नेतृत्व वाले राज्य में गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट ने मलप्पुरम जिले (Malappuram) के तिरूर स्टेशन (Tirur station) पर रुकने की मांग करते हुए विरोध किया। वंदे भारत ट्रेन की घोषणा होते ही पहली रिपोर्ट में स्टॉप की सूची में तिरूर भी था। बाद में, शोरनूर को शामिल किए जाने पर इसे छोड़ दिया गया।

End of Feed