शहर

जबलपुर : सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात, हिरासत में 15 उपद्रवी

जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि 'आजाद चौक पर पत्थरबाजी की घटना हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 15 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है।

Image

जबलपुर के सिरोह मंदिर में पथराव की घटना।

Jabalpur News: जबलपुर के सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव होने से इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर में आरती के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि 'आजाद चौक पर पत्थरबाजी की घटना हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 15 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। उसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

तनाव को देखते हुए मौके पर जिलाधिकारी राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय पहुंचे। हालात को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया। पुलिस का दावा है कि अब हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच करने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सिहोरा के वार्ड क्रमांक पांच के आजाद चौक की है। जहां पर दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने है। बताया जा रहा है कि कि गुरुवार रात करीब नौ बजे मंदिर में आरती हो रही थी। उसी समय कुछ लोग मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। तभी दोनों समुदाय के युवकों के बीच में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

स्पीकर की तेज आवाज पर आपत्ति जताई

पूरे विवाद के पीछे लाउडस्पीकर की तेज आवाज को वजह बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि मंदिर में आरती के दौरान बजाए जा रहे स्पीकर की आवाज पर विशेष समुदाय से जुड़े लोगों ने एतराज जताया। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। यहां मंदिर और मस्जिद आमने-सामने होने से टकराव की आशंका हमेशा बनी रहती है।

हर आने-जाने वालों पर रखी जा रही नजर

जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार देर रात हुई हिंसा और पथराव के बाद हालत फिलहाल सामान्य तो नजर आ रहे हैं लेकिन स्थितियों पर पुलिस की कड़ी नगर है। सिहोरा के आजाद चौक इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर आने जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। आजाद चौक पर बने दुर्गा मंदिर पर पथराव और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article