BRICS Parliamentary Forum: 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के समापन के पश्चात लोक सभा अध्यक्ष का वक्तव्य

BRICS Parliamentary Forum: 11वें ब्रिक्स संसदीय फोरम के समापन के पश्चात लोक सभा अध्यक्ष का वक्तव्य, जानें क्या खास कहा...

BRICS Parliamentary Forum: मैं ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए इस देश की संसद, सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई; सार्थक संवाद हुआ; विचारों का आदान-प्रदान हुआ; और ब्रिक्स देशों के बीच संसदीय सहयोग को मजबूत करने, एआई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने और आर्थिक मामलों पर मिलकर काम करने की साझा प्रतिबद्धता व्यक्त की गई । संकल्प स्वीकार किए जाने के साथ शिखर सम्मेलन संपन्न हुआ।

lok sabha speaker

लोक सभा अध्यक्ष

इस संकल्प में, ब्रिक्स देशों ने इस बात पर सहमति व्यक्त की कि हमें सामूहिक रूप से आतंकवाद का मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने 22 अप्रैल को भारत में पहलगाम, कश्मीर में हुई आतंकवादी घटना की निंदा की और संयुक्त प्रयासों से आतंकवाद के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। भारत के माननीय प्रधान मंत्री ने भी दुनिया के सभी देशों से आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया है।

End of Feed