देश

Kochi Stampede: CUSAT यूनिवर्सिटी में म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान मची भगदड़, 4 छात्रों की मौत, 64 घायल

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 25, 2023, 10:40 PM IST

Kochi Stampede: इस कंसर्ट में पार्श्व गायिका निकिता गांधी शामिल हुईं थीं। एक टेक फेस्ट के दौरान विश्वविद्यालय के ओपन-एयर ऑडिटोरियम में इस म्यूजिक कंसर्ट को आयोजित किया गया था।

Image

CUSAT यूनिवर्सिटी में भगदड़

Kochi Stampede: कोचीन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (CUSAT) में शनिवार शाम एक म्यूजिक कंसर्ट के दौरान भगदड़ में चार छात्रों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, कई अन्य घायल हो गए हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कोच्चि विश्वविद्यालय में चार छात्रों की मौत पर शोक व्यक्त किया और अन्य मंत्रियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई।

आ रखी थी निकिता गांधी

यह घटना तब हुई जब यहां ओपन-एयर ऑडिटोरियम में निखिता गांधी का संगीत कार्यक्रम चल रहा था। कथित तौर पर भगदड़ तब मची जब अचानक भारी बारिश के बाद छात्र संगीत हॉल के अंदर भाग गए। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के अनुसार, दो छात्र और दो छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 60 से अधिक लोगों का कलामसेरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल और कुछ अन्य अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। जॉर्ज ने बताया कि चार और छात्रों की हालत गंभीर है।

घायलों का इलाज जारी

इस घटना के तुरंत बात पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, कम से कम 64 छात्रों को चोटें आईं। घायलों को कालामस्सेरी के मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पतालों में ले जाया गया है। मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की हालत गंभीर है। जहां उनका इलाज जारी है। स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ितों के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने का आश्वासन दिया है।

सीएम का कार्यक्रम रद्द

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को उत्तरी जिले में जारी ‘नव केरल सदास’ कार्यक्रम के संबंध में निर्धारित सभी सांस्कृतिक एवं कला कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की। उन्होंने विभिन्न कार्यों में समन्वय के लिए मंत्रियों पी. राजीव और आर. बिंदू को कलामसेरी परिसर जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने एक बयान में, सभी घायलों का इलाज सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया और कहा कि जॉर्ज इस घटना से संबंधित कार्यों में समन्वय करेंगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article