OPS Scheme: पुरानी पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस में ही दो फाड़? राहुल के करीबी ने ओपीएस पर उठाए सवाल

  • Authored by: गौरव श्रीवास्तव
  • Updated May 27, 2023, 11:59 PM IST

कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती के अखबार में दिए गए लेख और इंटरव्यू को पार्टी की चुनावी उम्मीद पर हमला बताते हुए गांधी परिवार से शिकायत को तैयारी जरूर की जा रही है। फिलहाल प्रवीण चक्रवर्ती अमेरिकी दौरे पर राहुल गांधी के साथ जा रहे हैं।

एक के बाद एक कांग्रेस (Congress) शासित राज्य पुरानी पेंशन योजना (OPS Scheme) को लागू कर रहे। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव की जीत का सबसे बड़ा श्रेय कांग्रेस ओपीएस (OPS) को ही देती है। लेकिन अब कांग्रेस के डेटा एनालिटिक्स विभाग के चेयरमैन प्रवीण चक्रवर्ती ने ही ओल्ड पेंशन स्कीम वापस लागू करने वाली राजनीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या प्रियंका गांधी बुरी राजनीति कर रही हैं?

राहुल गांधी के करीबी प्रवीण चक्रवर्ती का एक अखबार को दिया इंटरव्यू लम्बे समय तक कांग्रेस को असहज करने वाला है। प्रवीण ने साफ-साफ कहा है कि ओपीएस का सीधा समर्थन करना एक खराब अर्थनीति ही नहीं बल्कि बुरी राजनीति का प्रतीक भी है।

End of Feed