स्पेन के टोलेडो रेल हादसे से भारत की बुलेट ट्रेन के लिए क्या हैं सबक? जानिए सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की मुख्य बातें

High Speed Rail Safety Lessons Spain Collision: स्पेन में हुए भीषण टोलेडो रेल हादसे ने भारत की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन परियोजनाओं के लिए सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जानिए इस दुर्घटना से जुड़े मुख्य सबक।

Spain Toledo Rail Crash India Bullet Train: मध्य स्पेन के टोलेडो (Toledo) के पास दो हाई-स्पीड ट्रेनों की भीषण टक्कर में कम से कम 68 लोगों की मौत और 170 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर ने वैश्विक रेल क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वर्ष 1992 से संचालित स्पेन के AVE नेटवर्क को यूरोप के सबसे सफल हाई-स्पीड रेल मॉडल के रूप में देखा जाता रहा है।

स्पेन के टोलेडो रेल हादसे से भारत की बुलेट ट्रेन के लिए क्या हैं सबक? जानिए सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की मुख्य बातें

स्पेन के टोलेडो रेल हादसे से भारत की बुलेट ट्रेन के लिए क्या हैं सबक? जानिए सुरक्षा और तकनीकी पहलुओं की मुख्य बातें

हालांकि, सिग्नलिंग सिस्टम में खराबी और कंट्रोल रूम की चूक के बाद दो ट्रेनों- सरकारी Renfe और निजी ऑपरेटर Iryo, के बीच हुई इस टक्कर ने बुलेट ट्रेन संचालन में मौजूद अंतर्निहित जोखिमों को उजागर कर दिया है। भारत में मुंबई-अहमदाबाद के बीच देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना (High-Speed Rail Corridor) के जल्द होने के बीच, स्पेन का यह हादसा भारतीय नीति निर्माताओं, रेलवे इंजीनियरों और सुरक्षा नियामकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण सबक प्रस्तुत करता है।

End of Feed