रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर इन दिनों उत्तर प्रदेश की सियासत ने अलग रूख अपना लिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य (Rakesh Pratap Singh) जहां अपने बयान पर कायम हैं और लगातार बयानबाजी कर रहे हैं तो वहीं अखिलेश यादव ने एक तरह से खामोश रहकर स्वामी प्रसाद का समर्थन कर रहे हैं। वहीं सत्ताधारी बीजेपी इसी विवाद को लेकर सपा पर हमले कर रही है। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी में ही स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ लगातार आवाजें बुलंद हो रही है। कुछ दिन पहले ही सपा नेता डॉ. ऋचा सिंह और डॉक्टर रोली तिवारी ने मौर्य के बयान का विरोध किया था और अब अमेठी के गौरीगंज से सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह (Rakesh Pratap Singh ) ने भी स्वामी प्रसाद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
मानस पर टिप्पणी करने वालों को भगवान सद्बुद्धि दें - राकेश
