'मुस्लिम अब नेहरू-गांधी और यादव को नहीं बनाएंगे नेता...' ओवैसी का यह कैसा बयान, भड़क उठी सपा-कांग्रेस

Asaduddin Owaisi: ओवैसी ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने की उम्मीद की जाती है, जबकि अन्य समुदायों के नेता बड़े पदों पर आसीन होते हैं। उन्होंने कहा था कि अब 'अब्दुल' नेता बनेगा, विधायक बनेगा और सांसद बनेगा।

Asaduddin Owaisi: समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना की है कि मुस्लिम युवाओं को नेहरू-गांधी या यादव नेताओं को चुनने के बजाय खुद नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए। ओवैसी ने रविवार को रामपुर में चुनाव संबंधी एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि उनकी पार्टी मुस्लिम युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा था कि मुस्लिम युवाओं में अन्य समुदायों के लोगों जैसी ही क्षमताएं मौजूद हैं, लेकिन अक्सर उन्हें नेतृत्व करने का मौका नहीं दिया जाता।

Owaisi PTI (1)

असदुद्दीन ओवैसी (फोटो साभार- PTI)

ओवैसी ने कहा था- 'अब्दुल अब नेता बनेगा'

ओवैसी ने कहा था, "अब हम किसी भी नेहरू, गांधी या यादव को अपना नेता नहीं बनाएंगे। हमारी पंक्ति में खड़े युवा पुरुष और महिलाएं हमारे नेता बनेंगे।" उन्होंने कहा था कि एआईएमआईएम चाहती है कि युवा विधायक और सांसद बनें, ताकि वे हाशिये पर पड़े समुदायों को न्याय दिला सकें। स्थापित राजनीतिक परिवारों पर निशाना साधते हुए ओवैसी ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर काम करने की उम्मीद की जाती है, जबकि अन्य समुदायों के नेता बड़े पदों पर आसीन होते हैं। उन्होंने कहा था, "अब ’अब्दुल’ नेता बनेगा, विधायक बनेगा और सांसद बनेगा।"

End of Feed