सौरव दास और आशुतोष रांका नहीं आएंगे जेल से बाहर, SEM कोर्ट ने दिया झटका, दो दिन और बढ़ाई न्यायिक हिरासत

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। वहीं, सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को पांच दिन के लिए और बढ़ाने की मांग की थी।

कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ा झटका लगा है। दोनों की जमानत की मांग को लेकर विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की कोर्ट में सुनवाई हुई, जहां से अदालत ने उनकी न्यायिक हिरासत को दो दिन के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पहले सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत को पांच दिन के लिए और बढ़ाने की मांग की थी।

सौरव दास और आशुतोष रांका नहीं आएंगे जेल से बाहर

सौरव दास और आशुतोष रांका नहीं आएंगे जेल से बाहर

वहीं, न्यायिक हिरासत को बढ़ाए जाने के बाद CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को वापस तिहाड़ ले जाया गया। इस दौरान उनके वकील धर्मवीर ने जमानत न दिए जाने को लेकर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों में विसंगति (Mismatch) होने की बात सामने आने के बाद उनकी जमानत की जमानतदार (surety) को स्वीकार नहीं किया गया। अब इस पर कल सुनवाई होगी।

End of Feed