'राजनीति में मत आओ, वे तुम्हें भी मार देंगे', इमरजेंसी से लेकर राजीव गांधी की हत्या तक... सोनिया गांधी ने सुनाई अनकही कहानी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने द गार्जियन को दिए इंटरव्यू में इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से जुड़े दर्दनाक अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें हमेशा डर था कि अगला निशाना राजीव होंगे। सोनिया ने खुलासा किया कि उन्होंने राजीव से राजनीति में न आने की अपील की थी। इंटरव्यू में उन्होंने इमरजेंसी को गलती बताया, संजय गांधी की भूमिका पर बात की और मोदी सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया।

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या से लेकर पति राजीव गांधी की हत्या तक के दर्दनाक अनुभव साझा किए।

sonia gandhi news

सोनिया गांधी ने इंटरव्यू में किए कई दिलचस्प खुलासे। PTI

उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उन्हें हमेशा यह डर सताता था कि अगला निशाना राजीव गांधी होंगे। उन्होंने कहा, “मेरा विचार हमेशा यही रहता था कि अगला नंबर उनका होगा, उन्हें मार दिया जाएगा।”

End of Feed