Sonia Gandhi Health: हिमाचल में खराब हुई सोनिया गांधी की तबीयत, शिमला के IGMC हॉस्पिटल में चल रही जांच

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत खराब हो गई है। जिसके बाद उन्हें शिमला के IGMC हॉस्पिटल ले जाया गया।

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत शनिवार को खराब हो गई, जिसके बाद उनका शिमला के अस्पताल में जांच हुई। सोनिया गांधी इस समय हिमाचल प्रदेश में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया, जहां डाॅक्टरों ने यहां उनका ईसीजी व एमआरआई किया गया।

Sonia Gandhi Health

सोनिया गांधी की तबीयत खराब (फाइल फोटो)

शिमला के IGMC हॉस्पिटल में हुई जांच

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को उच्च रक्तचाप की शिकायत के बाद, शनिवार को शिमला के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल ले जाया गया। पार्टी के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, अस्पताल में चिकित्सकों ने कुछ जांच की।

End of Feed