मेरी मां 78 साल की बुजुर्ग महिला, राष्ट्रपति का करती हैं बहुत सम्मान, मीडिया ने बयान को तोड़ा-मरोड़ा...प्रियंका ने दी सफाई

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गई होंगी।

Sonia Gandhi's Comment on President: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के बाद सोनिया गांधी द्वारा की गई एक टिप्पणी को लेकर सफाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार भी किया। प्रियंका ने कहा कि उनकी मां राष्ट्रपति का बहुत सम्मान करती हैं और उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। कांग्रेस महासचिव व केरल की वायनाड सीट से सांसद प्रियंका ने यह भी कहा कि सोनिया गांधी की टिप्पणी को लेकर माफी की मांग करने वाली भाजपा को पहले देश को डुबोने के लिए माफी मांगनी चाहिए।

Priyanka Gandhi

प्रियंका गांधी का पलटवार

मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं...

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, मेरी मां 78 साल की एक बुजुर्ग महिला हैं। उन्होंने सिर्फ यह कहा कि राष्ट्रपति इतना लंबा भाषण पढ़कर थक गई होंगी। वह महिलाओं का बहुत सम्मान करती हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मीडिया ने इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया। सोनिया की टिप्पणी पर भाजपा की ओर से माफी की मांग किये जाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस महासचिव ने कहा, उन्होंने (भाजपा) देश को डुबोया है, पहले उसके लिए माफी मांगें।

End of Feed