Sonia Gandhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को बुखार की वजह से दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल का कहना है कि सोनिया को बुखार के चलते दो मार्च को ‘चेस्ट मेडिसीन’ विभाग के प्रमुख डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया। अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘सोनिया गांधी चिकित्सकों की निगरानी में हैं और उनकी जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।’
सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं सोनिया गांधी।
इस साल दूसरी बार अस्पताल में भर्ती
सोनिया 76 साल की हो चुकी हैं। इस साल में यह दूसरी बार है जब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसके पहले उन्हें जनवरी में अस्पताल लाया गया। बताया गया कि श्वास नली में संक्रमण की वजह से उनकी तबीयत खराब हुई।
लंदन में हैं राहुल गांधी
कांग्रेस नेता के बेटे राहुल गांधी इस समय देश में नहीं हैं। वह लंदन में हैं। राहुल लेक्चर देने के लिए कैंब्रिज यूनिवर्सिटी गए हुए हैं। युनिवर्सिटी में उन्होंने कहा कि 'भारतीय लोकतंत्र खतरे में है। विपक्ष के नेताओं पर केस दर्ज हो रहे हैं। हम अपना बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं।'
