Sonia Gandhi Health: सोनिया गांधी को अस्पताल में कराया गया भर्ती, जानिए कैसी है तबीयत

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को नियमित जांच के तहत दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है।

Sonia Gandhi Health: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, सोनिया गांधी को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी। चिकित्सीय जांच के दौरान यह पाया गया कि ठंड के मौसम और प्रदूषण के संयुक्त प्रभाव के कारण उनके ब्रोंकियल अस्थमा में हल्की बढ़ोतरी हुई है। एहतियातन उन्हें अस्पताल में भर्ती कर आगे की निगरानी और उपचार शुरू किया गया।

Sonia Gandhi Health.

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती (फाइल फोटो- PTI)

कैसी है अब सोनिया गांधी की तबीयत?

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, इस समय सोनिया गांधी की स्थिति पूरी तरह स्थिर है। डॉक्टरों ने बताया कि उनकी सेहत में हो रही प्रगति को देखते हुए अस्पताल से छुट्टी को लेकर निर्णय इलाज कर रहे चिकित्सक आने वाले एक-दो दिनों में लेंगे।

End of Feed