Sonam Wangchuk: 'मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं, मुझे जंतर-मंतर जाने दें', सोनम वांगचुक ने अस्पताल प्रशासन को लिखी चिट्ठी

संसद मार्च के बीच अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर कुछ समय के लिए अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी है। उन्होंने पत्र में कहा कि उनकी तबीयत अब सामान्य है और स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर ठीक हैं, इसलिए उन्हें 'संसद चलो' मार्च में शामिल होने की इजाजत दी जाए।

Sonam Wangchuk: कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के बीच सोनम वांगचुक ने अपनी सेहत की जानकारी दी है। अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) को पत्र लिखकर संसद मार्च में शामिल होने के लिए अस्थायी रूप से अस्पताल से बाहर जाने की अनुमति मांगी।

sonam wangchuk (13)

Sonam Wangchuk: संसद मार्च में जाने की मांगी इजाजत, दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार। PTI

अपने चिट्ठी में वांगचुक ने कहा कि वह आज खुद को पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं और उनके सभी स्वास्थ्य मानक भी सामान्य हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ समय के लिए अस्पताल छोड़ने की अनुमति दी जाए ताकि वह 'संसद चलो' (Sansad Chalo) मार्च में हिस्सा ले सकें। पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं आज बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और मेरे स्वास्थ्य संबंधी सभी पैरामीटर सामान्य हैं। इसलिए आपसे अनुरोध है कि मुझे अस्थायी रूप से अस्पताल छोड़ने की अनुमति दी जाए, ताकि मैं आज सुबह संसद मार्च मे शामिल हो सकूं। इसके लिए मैं आपका आभारी रहूंगा।"

End of Feed