CJP Protest: सोनम वांगचुक का सरकार पर हमला, बोले- प्रदर्शन की अनुमति न देना खतरनाक, हो सकते हैं गंभीर परिणाम

Sonam Wangchuk on Protest: सोनम वांगचुक ने मुंबई में IPF फेस्टिवल में बोलते हुए कहा कि प्रदर्शन सरकारों के बेहतर काम करने का एक बेहतरीन तंत्र है। अगर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

Sonam Wangchuk on Protest: जलवायु कार्यकर्ता और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मुंबई में 24 अक्टूबर को IPF फेस्टिवल में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रदर्शन सरकारों के बेहतर काम करने का एक बेहतरीन तंत्र है। अगर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी तो इसके गंभीर नतीजे हो सकते हैं। वांगचुक ने इसके लिए श्रीलंका और बांग्लादेश में हुई अशांति का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि जब लोगों को अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया जाता, तो हालात बिगड़ते हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश में जो हुआ, वह इसी का नतीजा है।

sonam wangchuk pti

सोनम वांगचुक (फोटो साभार- PTI)

'भारत में प्रदर्शन की जगह संसद से काफी दूर'

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के देश खुशी-खुशी प्रदर्शनों की अनुमति देते हैं, और वो भी संसद के ठीक सामने। वांगचुक ने कहा, "दरअसल सभी देशों में संसद के सामने का हिस्सा ही प्रदर्शन का चेहरा होता है।" उन्होंने यूनाइटेड किंगडम, नॉर्वे और स्वीडन जैसे देशों का जिक्र करते हुए कहा कि वहां संसद के ठीक सामने प्रदर्शन की अनुमति है। लेकिन भारत में स्थिति अलग है। भारत में प्रदर्शन की जगह संसद से बहुत दूर रखी गई है। यहां तक कि जब प्रदर्शन के लिए सिर्फ जंतर-मंतर की जगह थी, तब भी वह बहुत दूर थी।

End of Feed