देश

Soldiers Martyred: जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों से मुठभेड़ में जवान शहीद

Soldiers Martyred in Jammu Kashmir's Sopore: जवान जालूरा गुज्जरपति में एक ठिकाने पर आतंकवादियों के साथ गोलीबारी में घायल हो गया था और मुठभेड़ स्थल से बाहर ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

Image

आतंकवादियों से मुठभेड़ में सिपाही पंगाला कार्तिक शहीद (फाइल फोटो)

Soldiers Martyred in Jammu Kashmir's Sopore: जम्मू कश्मीर के सोपोर इलाके में आतंकवादियों से रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया, अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी उन्होंने बताया कि सिपाही पंगाला कार्तिक सोपोर पुलिस जिले के जालोरा गुज्जरपति में आतंकवादियों के एक ठिकाने पर हुई मुठभेड़ में घायल हो गए और मुठभेड़ स्थल से बाहर निकाले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने रविवार को आतंकवादियों के एक ठिकाने का भंडाफोड़ करते समय गोलीबारी होते देख घेराबंदी की और रात में जालोरा गुज्जरपति पर कड़ी निगरानी रखी जबकि सोमवार सुबह इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी।

चिनार कोर ने ट्वीट कर लिखा- 'चिनार कोर के सभी रैंक वीर स्व. पंगाला कार्तिक के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं, जिन्होंने कर्तव्य की राह पर अपना जीवन बलिदान कर दिया। चिनार योद्धा उनकी असीम वीरता और बलिदान को सलाम करते हैं, गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और शोक संतप्त परिवार के साथ एकजुटता में खड़े हैं।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!