Kishtwar Encounter: जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सेना का एक जवान शहीद हो गया और 3 जवान हो गए हैं। किश्तवाड़ मुठभेड़ में घायल हुए 2 पैरा (विशेष बल) के सेना जवान नायब सूबेदार राकेश कुमार की मौत हो गई है। घायल सेना के जवानों का उदमपुर के बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है। इससे पहले दिन में उन्हें मुठभेड़ स्थल से निकाला गया और इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
सेना ने आतंकियों को घेर रखा है
किश्तवाड़ के चास वन क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है। सेना ने कहा है कि दो दिन पहले वीडीजी के दो सदस्यों का अपहरण करने और उनकी हत्या करने वाले आतंकवादियों के समूह को घेर लिया गया है। श्रीनगर के जबरवान वन क्षेत्र में भी आतंकवाद विरोधी अभियान चल रहा है।
