छुट्टी पर गए सैनिक का उसके घर से अपहरण, हत्या, मणिपुर का है मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 18, 2023, 12:07 AM IST

Manipur Army Solider Murder: मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में रविवार को भारतीय सेना के एक जवान का शव मिला।

मणिपुर के एक गांव में सेना के एक जवान की उसके घर से अपहरण के बाद हत्या कर दी गई। सिपाही सर्टो थांगथांग कोम, जो छुट्टी पर थे, को शनिवार को इंफाल पश्चिम जिले में उनके घर से अपहरण कर लिया गया था। आज सुबह उनका शव मिला, अधिकारियों ने बताया कि जवान की पहचान कांगपोकपी जिले के लीमाखोंग में सेना की रक्षा सुरक्षा कोर प्लाटून के सिपाही सेर्टो थांगथांग कोम के रूप में हुई है।अधिकारियों ने कहा कि वह इंफाल पश्चिम के तरुंग का रहने वाला था।उन्होंने बताया कि अज्ञात हथियारबंद लोगों ने शनिवार की सुबह करीब अवकाश पर आए सिपाही कोम का सुबह 10 बजे उनके घर से अपहरण कर लिया था।

manipur army solider murder

मणिपुर के इंफाल पूर्वी जिले के खुनिंगथेक गांव में भारतीय सेना के एक जवान का शव मिला (फाइल फोटो)

मामले के प्रत्यक्षदर्शी और कोम के 10 वर्षीय बेटे के अनुसार तीन लोग उसके घर में तब दाखिल हुए जब वह अपने पिता के साथ बरामदे में काम कर रहा था।अधिकारियों ने उनके बेटे के हवाले से कहा, 'हथियारबंद लोगों ने सिपाही को बंदूक दिखाकर जबरदस्ती सफेद रंग के एक वाहन में बिठाया और मौके से फरार हो गए।'

End of Feed