पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, तो दिल्ली सहित उत्तर भारत के राज्यों में छाया कोहरा...जानिए देशभर के मौसम का हाल

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 2, 2024, 09:54 AM IST

उत्तर भारत में मौसम सर्द बना हुआ है हालंकि, आज सुबह मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई शहरों में कोहरे का असर दिखा।

Weather Updates: उत्तर भारत में ठंड का दौर बदस्तूर जारी है। कई राज्यों में बारिश के बाद अभी भी कोहरे का प्रकोप बना हुआ है। वहीं, कई राज्यों में बर्फबारी से माहौल सुहाना हो गया है और लोगों का लंबा इंतजार खत्म हुआ। इसी बीच कई राज्यों और शहरों में कोहरे का असर दिख रहा है। आज सुबह 05:30 बजे दिल्ली के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया रहा। इसके अलावा हरियाणा के अलग-थलग इलाकों, राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा, पश्चिम बंगाल के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम कोहरा छाया रहा।

Aaj ka mausam

आज का मौसम अपडेट

सुबह 5.30 बजे कहां कितनी दृष्यता

  • दिल्ली के पालम में दृष्यता 25 मीटर
  • सफरदजंग - 50 मीटर
  • हिसार - 25 मीटर
  • गंगानगर - 200 मीटर
  • जयपुर - 500 मीटर
  • गोरखपुर - 200 मीटर
  • सुल्तानपुर-वाराणसी-500 मीटर
  • पूर्णियां - 50 मीटर
  • गया-भागलपुर- 500 मीटर
  • रांची- 200 मीटर
  • कोलकाता - 500 मीटर
  • झारसुगुडा-चंदबाली (ओडिशा)- 200 मीटर

End of Feed