देश

व्यास जी का तहखाने में दूसरे दिन हुई पूजा, मंगला आरती के बाद 'हर हर महादेव' के जयकारे से गूंजा परिसर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 08:28 AM IST

Vyas ji ka Tehkhana : वाराणसी जिला अदालत के आदेश के बाद व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू हुई है। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इस पर विरोध जताया है और जिला अदालत के इस फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मुश्लिम पक्ष की याचिका पर हाई कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

Vyas ji ka Tehkhana : ज्ञानवापी स्थित व्यास जी के तहखाने में लगातार दूसरे दिन पूजा हुई है। शुक्रवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब तहखाने में मंगला आरती से पूजा की शुरुआत हुई। इस पूजा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। मंगला आरती के बाद बाहर निकले श्रद्धालुओं ने 'हर हर महादवे' का जयकारा लगाया। भक्तों में अपार खुशी और उत्साह देखा गया। बता दें कि वाराणसी जिला अदालत के आदेश के बाद व्यास जी के तहखाने में पूजा-पाठ शुरू हुई है। हालांकि, मुस्लिम पक्ष ने इस पर विरोध जताया है और जिला अदालत के इस फैसले को इलाहाबाद हाई कोर्ट में चुनौती दी है। मुश्लिम पक्ष की याचिका पर हाई कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

तहखाने में पूजा-पाठ का मुस्लिम पक्ष विरोध कर रहा है। इस पूजा पाठ के विरोध में उसने आज वाराणसी में बंद बुलाया है। आज शुक्रवार भी है। इसे देखते हुए ज्ञानवापी के आस-पास सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय पहुंचा मुस्लिम पक्ष

ज्ञानवापी मस्जिद का प्रबंधन करने वाली अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद कमेटी ने मस्जिद परिसर के भीतर व्यास जी के तहखाना में हिंदू भक्तों को पूजा अर्चना की अनुमति देने के वाराणसी की अदालत के निर्णय को चुनौती देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय का बृहस्पतिवार को रुख किया। इंतेजामिया कमेटी के वकील एसएफए नकवी ने कहा कि उन्होंने इस मामले पर जल्द सुनवाई के लिए उच्च न्यायालय के महानिबंधक के समक्ष आवेदन किया है। अदालत में दाखिल अपील में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के न्यासी मंडल और आचार्य वेद व्यास पीठ मंदिर के मुख्य पुजारी शैलेन्द्र कुमार पाठक को पक्षकार बनाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article