देश

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, AAP ने कहा- कानूनी रूप से सही नोटिस पर अमल करेंगे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2024, 10:18 AM IST

Arvind Kejriwal : आप भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि भाजपा दिल्ली में सरकार गिराना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि 'मोदी जी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं।'

Arvind Kejriwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने आज भी पेश नहीं होंगे। दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने पांचवां समन जारी करते हुए उन्हें दो फरवरी के अपने सामने पेश होने के लिए कहा था लेकिन आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि 'यह समन गैर कानून है और कानूनी रूप से सही समन मिलने पर केजरीवाल पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे।'

दिल्ली की सरकार गिराना चाहती है भाजपा-आप

आप भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आप का कहना है कि भाजपा दिल्ली में सरकार गिराना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं। पार्टी ने कहा कि 'मोदी जी केजरीवाल को गिरफ्तार कराना चाहते हैं।' बता दें कि यह पहली बार है कि जब ईडी के समन पर आप ने भाजपा पर दिल्ली की सरकार गिराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

दिल्ली में AAP का प्रदर्शन

वहीं, चंडीगड़ मेयर चुनाव को लेकर AAP शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इस प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के भारी बंदोबस्त किए गए हैं। राजधानी के अलग-अलग इलाकों में अर्धसैनिक बलों सहित दिल्ली पुलिस के 1000 जवानों की तैनाती की गई है। आप ने भाजपा पर चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली कराने का आरोप लगाया है। इसे लेकर उसने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति दिल्ली पुलिस से मांगी लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली। भारतीय जनता पार्टी को भी आप मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई है।

मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप की हुई हार

दिल्ली पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। बता दें कि गत मंगलवार को चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव हुआ। इस चुनाव में कांगेस और आप के उम्मीदवार की हार हुई। यह चुनाव भाजपा ने जीता। आप और कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने यह चुनाव धांधली कर जीता।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें