'भारत मां की हत्या बयान पर कांग्रेस ने तालियां पीटीं', लोकसभा में राहुल पर जमकर बरसीं स्मृति ईरानी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2023, 01:32 PM IST

Smriti Irani News: स्मृति ईरानी ने अखंड भारत पर डीएमके के एक नेता के बयान का हवाले देते हुए कांग्रेस को ललकारा और कहा कि कांग्रेस और गांधी खानदान में अगर इतनी कूबत है तो वह डीएमके और कश्मीर पर जनमत संग्रह कराने की बात करने वाले नेताओं के बयान का खंडन करके दिखाए।

Smriti Irani : लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने बुधवार को मणिपुर हिंसा का मुद्दा उठाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा वार किया। राहुल गांधी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 'मणिपुर में हिंदुस्तान एवं भारत माता की हत्या' हुई है। कांग्रेस नेता यही नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 'मणिपुर में जब तक हिंसा होगी...समझिए मेरी मां की हत्या होती रहेगी।' राहुल की 'भारत माता की हत्या' वाले बयान भारतीय जनता पार्टी के सांसद आक्रोश में आ गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सदस्यों के शोर-शराबे पर लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला भी नाराज हुए। उन्होंने यह कहते हुए कि सदन की कार्यवाही इस तरह से नहीं चल सकती, सदस्यों को शांत कराने की कोशिश की।

End of Feed