'भंग की जाए लोकसभा और सभी विधानसभाएं', मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला हमला, कहा- सभी चुनाव...

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को देश में हुए सभी चुनावों पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने लोकसभा और सभी राज्य विधानसभाओं को भंग करने तथा नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने नए चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराने की बात कही।

देश में एसआईआर प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर छिड़ी बहस के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने लोकसभा और सभी विधानसभाओं को भंग करने की मांग करते हुए सभी चुनावों को अवैध करार दिया है। उन्होंने कहा कि नए सिरे से बैलेट पेपर के जरिए नए चुनाव कराए जाएं।

Mallikarjun Kharge

मल्लिकार्जुन खरगे ने बोला हमला(File photo)

खरगे ने आरोप लगाया कि मौजूदा चुनाव प्रक्रिया में EVM के कथित दुरुपयोग और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में अनियमितताओं के कारण लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के निर्वाचन को भी अवैध बताया।

End of Feed