देश

DM For a Day Video: सर! मुझे भी आपके जैसा अधिकारी बनना है... सुनते ही जिलाधिकारी ने छात्रा को बनाया एक दिन का DM

DM for a day in Auraiya UP: उत्तर प्रदेश के औरेया से एक ऐसी खबर सामने आई है जहां डीएम के कामों से प्रेरित होकर 11वीं की एक छात्रा डीएम से मिलने उनके ऑफिस पहुंची, जहां पर छात्रा ने उनके जैसे बनने की इच्छा जाहिर की फिर...

Image

यूपी मेंऔरेया डीएम के कामों से प्रेरित होकर छात्रा डीएम से मिलने ऑफिस पहुंची थी

KEY HIGHLIGHTS
  • 11वीं की छात्रा सुप्रिया भदौरिया डीएम से मिलने ककोर ऑफिस पहुंची
  • जहां पर छात्रा ने उनके जैसे बनने की इच्छा जाहिर की
  • जिस पर औरैया डीएम ने छात्रा को एक दिन का डीएम बनाकर भविष्य में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया

DM for a day in Auraiya UP: यूपी के औरेया में 28 सितंबर को जिले में डीएम के कामों से प्रेरित होकर 11वीं की छात्रा सुप्रिया भदौरिया डीएम से मिलने ककोर ऑफिस पहुंची जहां पर छात्रा ने उनके जैसे बनने की इच्छा जाहिर की जिस पर औरैया डीएम ने छात्रा को एक दिन का डीएम (DM for a Day ) बनाकर भविष्य में अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया इस दौरान छात्रा ने कई लोगो की शिकायतें भी सुनी और उनके निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया।

बेला के रहने वाले महेंद्र पाल सिंह की बेटी सुप्रिया भदौरिया शनिवार को अपने भाई के साथ डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलने से ककोर मुख्यालय स्थित डीएम ऑफिस पहुँची, जहां डीएम से मिलकर सुप्रिया ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके जैसे अधिकारी बनने की बात कही।

सुप्रिया भदौरिया डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी से मिलने से उनके ऑफिस पहुंची

सुप्रिया भदौरिया बेला स्थित कुंवर हनुमंत सिंह इंटर कॉलेज में कक्षा 11वीं की छात्रा है जो कि पढ़ने में बहुत ही होशियार और सामाजिक है, छात्रा की बात सुनते ही डीएम डॉ इन्द्रमणि त्रिपाठी अपनी कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए और सुप्रिया को अपनी कुर्सी पर बैठाकर डीएम के पद का निर्वाहन करने को कहा।

सुप्रिया ने लोगों की शिकायतों को सुन सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए

सुप्रिया ने लोगों की शिकायतों को सुन सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए इस दौरान सुप्रिया ने कई शिकायतकर्ताओं की शिकायतें सुनी और सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित भी किया, जिसके बाद डीएम डॉ इंद्रमणि त्रिपाठी ने बेटी को अंगूर का वृक्ष भेंट कर उसे सरकारी गाड़ी से उसके घर छुड़वाया।

औरेया से भानूप्रताप की रिपोर्ट

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article