लखनऊ

UP IAS Transfer List: उत्तर प्रदेश में 29 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के डीएम भी बदले

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। 13 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं।

Image

उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल।

Photo : PTI

UP IAS Transfer News: उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। योगी सरकार ने 29 आईएएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। कई जिलों के डीएम भी बदले गए हैं। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, कुशीनगर, मुजफ्फरनगर, आजमगढ़, फतेहपुर, प्रयागराज, आगरा, शाहजहांपुर, जौनपुर, शामली, हमीरपुर, हाथरस, अमरोहा, मैनपुरी के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है।

शासन ने आगरा के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी को प्रभारी राहत आयुक्त, प्रभारी चकबंदी आयुक्त व विशेष सचिव राजस्व की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा मैनपुरी के जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह को प्रभारी महानिदेशक प्राविधिक शिक्षा बनाया गया है। आईएएस अधिकारी नवीन कुमार जीएस को सचिव सिंचाई का कार्यभार सौंपा गया है।

यहां देखें पूरी लिस्ट-

UP IAS Transfer.

UP IAS Transfer.

UP IAS Transfer  List.

UP IAS Transfer List.

इन जिलों में बदले गए डीएम

योगी सरकार ने कुशीनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर का कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा आजमगढ़ के डीएम विशाल भारद्वाज को कुशीनगर, प्रयागराज डीएम नवनीत सिंह चहल को आजमगढ, शामली जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को फतेहपुर, जौनपुर डीएम को जिलाधिकारी प्रयागराज, मुजफ्फरनगर डीएम को आगरा, फिरोजाबाद नगर आयुक्त को हमीरपुर डीएम, हमीरपुर डीएम को हाथरस भेजा है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article