Joshimath: जमीन से जगह-जगह फूटी पानी की धार, घरों और खेतों में चौड़ी हुई दरारें; जोशीमठ में बड़ी तबाही की आहट!

  • Authored by: किशोर जोशीProduced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 08:58 AM IST

Joshimath Latest News: जोशीमठ में भू-धंसाव विकराल रूप ले रहा है और घरों में दरारें चौड़ी होने के बाद कई परिवार हुए शिफ्ट हो गए हैं। कुछ लोगों को खुले आसमान के नीचे रात ठंड में आग जलाकर रात बितानी पड़ी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या शंकराचार्य की तपस्थली का अस्तित्व खत्म हो जाएगा ?

Joshimath Latest News: देवभूमि में दस्तक दे रही बड़़े खतरे की आहट की, जो चमोली जिले (Chamoli) के जोशीमठ में किसी टाइम बम की तरह टिक-टिक कर रही है। जी हां, जोशीमठ में तबाही ने ऐसी दस्तक दी है कि घर के घर दरक रहे हैं, सड़कें धंस जा रही है..और जमीन से जगह-जगह पानी की धार फूट रही है। भू-धंसाव ने अब विकराल रूप ले लिया है और डरावने मंजर के बीच लोग पलायन कर रहे हैं जो रह गए हैं वो सरकार से पुनर्वास की गुहार लगा रहे हैं। भारत-चीन सीमा पर 20 हजार की आबादी और लगभग इतनी ही आबादी की सैन्य छावनी वाला शहर जोशीमठ धंसता जा रहा है। धंसते घरों की वजह से दर्जनों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। बुधवार को जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारी, स्थानीय विधायक के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) से देहरादून में मुलाकात की और हालात की जानकारी दी।

Joshimath

जोशीमठ में लगातार भयावह होते जा रहे हैं हालात

भयावह हैं हालात

जोशीमठ के हालात कुछ ऐसे हैं कि मकान धंस रहे हैं, उनकी दीवारों में दरारें आ रही हैं। सड़कें भी धंस रही हैं मंजर ऐसा है कि मानो ज्वालामुखी फटा हो। जमीन से पानी का तेजी से रिसाव हो रहा है। पानी ऐसे निकल रहा है मानो यहां भारी बारिश हुई हो। बड़ी तबाही की आहट से डरे लोग पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। जो लोग रह भी रहे हैं वो हाड़ कंपाती सर्दी में रतजगा करने को मजबूर हैं।धंसते शहर की ये तस्वीरें उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ की हैं जहां हालात डरावने हो चुके हैं लोगों की जान पर बन आई है।

End of Feed