सिलक्यारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद घटनास्थल वीरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 30, 2023, 03:28 PM IST

एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा ऑडिट होने तक काम बंद रहेगा। बचाव दल के सदस्यों को बुधवार सुबह से ही अपनी मशीनें पैक करते देखा गया।

Silkyara Tunnel: उत्तराखंड के सिल्कयारा सुरंग से 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के एक दिन बाद बुधवार को घटनास्थल पूरी तरह से वीरान नजर आया। बड़े पैमाने पर चलाए गए बचाव अभियान के दौरान सुरंग के पास के रास्ते बंद कर दिए गए थे, जिसे बुधवार को खोल दिया गया। सुरंग पर पुलिसकर्मियों की एक टीम भी तैनात की गई थी। एक पुलिसकर्मी ने कहा, सुरंग का निर्माण कार्य कुछ दिनों तक बंद रहेगा।

Silkyara tunnel

सिलक्यारा टनल वाली जगह हुई वीरान

श्रमिकों को दिया गया आराम

सूत्रों ने बताया कि काम को रोक दिया गया है और श्रमिकों को दो दिनों के लिए आराम दिया गया है। नाम न छापने की शर्त पर एक श्रमिक ने कहा कि उसे दो दिनों तक आराम करने के लिए कहा गया है, जिसके बाद ठेकेदार द्वारा उसे जानकारी दी जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा ऑडिट होने तक काम बंद रहेगा। बचाव दल के सदस्यों को बुधवार सुबह से ही अपनी मशीनें पैक करते देखा गया। इन मशीनों को बचाव अभियान के दौरान मदद के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से लाया गया था।

End of Feed