Sikkim Flood : सिक्किम में बाढ़ का प्रकोप, 5 लोगों की मौत, 23 जवान अभी भी लापता

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 05:40 PM IST

Sikkim Flood: सेना ने अपने एक बयान में कहा कि सुदूर घाटी में भारी बारिश के बाद आई भयानक बाढ़ में उसके 23 जवान लापता हो गए। सेना ने अपने बयान में कहा, 'उत्तरी सिक्किम के ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने की घटना के बाद तीस्ता नदी में ताजा बाढ़ आ गई...सेना के 23 जवान लापता हैं और बाढ़ एवं गाद में कुछ वाहन डूब गए।

Sikkim Flood: खूबसूरत राज्य सिक्किम बाढ़ के कहर से कराह रहा है। बादल फटने से तीस्ता नदी में आई बाढ़ से लाचेन वैली के इलाके जलमग्न हो गए हैं। इस बाढ़ की चपेट में आने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सेना के 23 जवान लापता हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जा रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक लाचेन इलाके में रात के करीब 1.30 बजे बाढ़ का पानी दाखिल होने लगा।

sikkim flood

सिक्किम में बादल फटने के बाद बाढ़ में डूबा लाचेन का इलाका।

तीन शव बरामद हुए

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य के दौरान सिंगताम इलाके से तीन शवों बरामद हुए। बताया जा रहा है कि बादल फटने के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद उफनाई नदी रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गई। बताया जाता है कि नदी के निचले इलाके में पानी का स्तर 20 फीट तक बढ़ गया।

End of Feed