देश

जयपुर में जेपी नड्डा ने 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान किया शुरू, विरोधियों से कहा-'जनवरी में जरूर आएं अयोध्या'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Oct 4, 2023, 04:53 PM IST

Rajasthan news: भाजपा जन आक्रोश, परिवर्तन संकल्प यात्रा के बाद अब आकांक्षा रथ के जरिए जनता के बीच जाएगी, इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा बुधवार को जयपुर आए।

Image

जयपुर में जेपी नड्डा ने 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान किया शुरू

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी को विजयश्री दिलाने के मकसद से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचे वहां उन्होंने पार्टी के पक्ष में माहौल बनाते हुए कहा कि 'भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।'

'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'हमने कहा था कि हम मंदिर वहीं बनाएंगे लेकिन हमारे विरोधी कहते थे कि तिथि कब बताएंगे? अब मैं उनसे कहता हूं कि जनवरी में उद्घाटन है, आप जरूर आएंगे'

जेपी नड्डा ने कहा कि 'भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है'

गौर हो कि जेपी नड्डा ने बिड़ला सभागार से भाजपा के 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत की, बीजेपी ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है। इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी। इसके लिए आकांक्षा रथ तैयार किए गए है। पार्टी जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, सरकार बनने पर उसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है, कार्यक्रम के दौरान टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी किए जायेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article