सिक्किम में बाढ़ का LAC पर कितना असर? सेना ने दी ये बड़ी जानकारी, जानें अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 8, 2023, 09:54 AM IST

Sikkim Floods Updates: सेना ने बताया है कि सिक्किम के भीतरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से एलएसी पर परिचालन स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में मरने वाले चार और लोगों के शव शनिवार को बरामद हुए, मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हो गई। पिछले तीन दिन से लापता बताए गए 62 लोग जीवित मिले हैं।

Sikkim News: थलसेना ने शनिवार को कहा कि सिक्किम के अंदरूनी इलाके में अचानक आई बाढ़ और उसके बाद जारी बचाव कोशिशें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर उसकी अभियानगत तैयारियों और सीमा प्रबंधन को प्रभावित नहीं कर रही हैं। सेना ने कहा कि सिक्किम का अंदरूनी इलाका प्रभावित हुआ है, लेकिन सिक्किम में एलएसी पर अभियानगत स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Sikkim Floods

सिक्किम के भीतरी इलाकों में अचानक आई बाढ़ से कितना असर पड़ेगा?

बाढ़ में लापता 8 सैनिकों के मिले अवशेष

सेना ने एक बयान में कहा, 'सीमा प्रबंधन के लिए जिम्मेदार सुरक्षा बल तैयारी का उच्च स्तर रखे हुए हैं।' बयान के अनुसार, 'थलसेना सभी एजेंसियों और नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर अपने खोज और बचाव अभियान को जारी रखे हुए है। साथ ही, संचार और अन्य बुनियादी ढांचे को समन्वित तरीके से दुरुस्त करने पर ध्यान दे रही है।' सेना का यह बयान ऐसे दिन आया है, जब आठ सैन्यकर्मियों के अवशेष मिले हैं। ये आठ सैनिक 22 सैन्यकर्मियों के उस समूह का हिस्सा थे, जो बुधवार को बादल फटने के बाद अचानक आई बाढ़ में लापता हो गये थे।

End of Feed