देश

सिख सांसद Ravneet Singh Bittu ने खालिस्तान पर ट्रूडो को जमकर धोया, आप भी देखें ये Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 26, 2023, 05:12 PM IST

India Canada Row: भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानियों को लेकर विवाद जारी है और बयानबाजी हो रही है, इस बीच कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने ट्रूडो को खरी खरी सुनाई है।

Image

भारत और कनाडा के बीच खालिस्तानियों को लेकर विवाद जारी

खालिस्तानी आतंकवाद (Khalistan) विवाद को लेकर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो के बयान पर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद जारी है और इस बीच दोनों पक्षों के बीच बयानबाजी भी हो रही है, इन सबतके बीच कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने एक बार फिर से जस्टिन ट्रूडो को उनके बयान को लेकर जमकर धोया है।

उन्होंने कहा कनाडा में बड़ी संख्या में लोगों ने वहां की नागरिकता तो ले ली है लेकिन वह नियमित रूप से अपने पारिवारिक समारोह में हिस्सा लेने या मेडिकल सुविधाओं के लिए पंजाब आते ही रहते हैं।

गौर हो कि खालिस्तानी आतंकियों को लेकर इस समय भारत और कनाडा के बीच तनाव चरम पर हैं। विपक्ष इस मामले में मोदी सरकार के साथ खड़ा है। इसी बीच कांग्रेस के एक सिख सांसद रवनीत सिंह का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

रवनीत सिंह बिट्टू ने कनाडा के पीएम पर लगाया बड़ा आरोप

कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने राज्यसभा में कनाडा के पीएम को लेकर यह बयान दिया था। कांग्रेस सांसद ने कहा है कि कई गुरुद्वारे ऐसे हैं, जो पन्नू और निज्जर जैसों के कब्जे में हैं। वहां से लाखों डॉलर और पाउंड वो जो चढ़ावा चढ़ता है वो ट्रूडो की पार्टी को जाता है। इनके मंत्रियों को जाता है। वहां मौजूद सारे हिंदुस्तानियों को उनको मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article