लोक सभा में आज शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा, पीएम मोदी से भी करेंगे मुलाकात; किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

Shubhanshu Shukla: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि लोकसभा भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में एक विशेष चर्चा आयोजित करेगी। जानकारी के अनुसार, शुभांशु के आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उनके राजधानी लौटने की भी उम्मीद है।

Monsoon Session: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को कहा कि लोकसभा भारतीय अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सम्मान में एक विशेष चर्चा आयोजित करेगी। बता दें, कैप्टन शुभांशु शुक्ला हाल ही में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद स्वदेश लौटे हैं। रिजिजू ने इसे एक 'ऐतिहासिक मील का पत्थर' बताया और कहा कि चर्चा विकसित भारत की दिशा में हमारी यात्रा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर केंद्रित होगी।

Shubhanshu Shukla-PM Modi

लोक सभा में आज शुभांशु शुक्ल की अंतरिक्ष यात्रा पर होगी चर्चा (ANI)

संसद आज विशेष चर्चा के जरिए शुभांशु को करेगी सम्मानित

एक्स पर एक पोस्ट में किरेन रिजिजू ने लिखा कि हमारे हीरो अंतरिक्ष यात्री कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के सफल मिशन के बाद घर लौट आए हैं। संसद उन्हें उनके ऐतिहासिक मील के पत्थर और विकसित भारत की दिशा में भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं पर एक विशेष चर्चा के साथ सम्मानित करेगी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सफल मिशन पूरा करने के बाद भारत लौटने के बाद, आज लोकसभा में 'अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री- 2047 तक विकसित भारत के लिए अंतरिक्ष कार्यक्रम की महत्वपूर्ण भूमिका' विषय पर विशेष चर्चा होगी। जानकारी के अनुसार, शुभांशु के आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने और अपने गृहनगर लखनऊ जाने की उम्मीद है। 22-23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस समारोह में भाग लेने के लिए उनके राजधानी लौटने की भी उम्मीद है।

End of Feed