सहारनपुर थाने में आज भी खड़ी है श्रद्धा दुबे की लग्जरी कार, आरोपी ने ठगी की रकम से दिया था 'गिफ्ट'

इस मामले में अंकित जायसवाल का नाम सामने आया था। जानकारी मिली थी की अंकित ने ठगी की रकम से स्कोडा कार खरीदी थी और इसे अपनी महिला सहयोगी श्रद्धा दुबे को दिया था। कार श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड बताई है। पुलिस ने जांच के दौरान कार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया था।

Shradhha Dubey News: करीब दो साल पहले सहारनपुर में सामने आए साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में ठगी की रकम से खरीदी गई एक लग्जरी स्कोडा कार चर्चा में है। यह कार 25 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड है। कार का नंबर DL 6CM 3920 है और इसका पंजीकरण दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। बताया जा रहा है कि सहारनपुर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने कार को सीज किया था और यह आज भी साइबर थाने की कस्टडी में खड़ी है।

Shradhha Dubey

लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे की तलाश तेज कर दी है।

कार का रजिस्ट्रेशन आज भी श्रद्धा दुबे के नाम पर

इस मामले में अंकित जायसवाल का नाम सामने आया था। जानकारी मिली थी की अंकित ने ठगी की रकम से स्कोडा कार खरीदी थी और इसे अपनी महिला सहयोगी श्रद्धा दुबे को दिया था। कार श्रद्धा दुबे के नाम पर रजिस्टर्ड बताई है। पुलिस ने जांच के दौरान कार को अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया था। इस मामले में खास बात यह है कि ठगी की रकम से खरीदी गई बताई जा रही कार का रजिस्ट्रेशन आज भी श्रद्धा दुबे के नाम पर है। वाहन का नंबर DL 6CM 3920 है।कार सहारनपुर साइबर क्राइम थाने में खड़ी है।

End of Feed