लालू प्रसाद यादव को झटका, नौकरी के बदले जमीन घोटाले में उनके खिलाफ चलेगा मुकदमा, CBI को मिली मंजूरी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 13, 2023, 08:41 PM IST

Land for Job scam: नौकरी के बदले जमीन घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav) के खिलाफ मुकदमा चलेगा। केंद्र सरकार ने सीबीआई को केस दर्ज करने की मंजूरी दे दी। सीबीआई ने घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

नई दिल्ली: लालू प्रसाद यादव ( Lalu Prasad Yadav) को झटका देते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को शुक्रवार को नौकरी के बदले जमीन घोटाले (Land for Job scam) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई। पिछले साल सीबीआई ने घोटाले में लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Lalu Prasad Yadav

नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू प्रसाद यादव पर चलेगा मुकदमा

लालू यादव और उनके परिवार के सदस्यों पर कथित तौर पर भारतीय रेलवे में अयोग्य उम्मीदवारों को नौकरी देने के लिए जमीन के रूप में रिश्वत लेने का आरोप लगाया गया था। जब आरजेडी प्रमुख रेल मंत्री थे। संशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में, सरकारी सेवक पर मुकदमा चलाने से पहले एजेंसियों के लिए पूर्व स्वीकृति आवश्यक है। केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी।

End of Feed