UP Assembly Monsoon Session: उत्तर प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। ऐसे में मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय को बधाई देते-देते शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) की चुटकी ले ली। जिसके बाद चाचा शिवपाल का भी बयान सामने आया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (बाएं) और सपा नेता शिवपाल यादव (दाएं)
CM योगी ने क्या कहा था?
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष बनने की बधाई दी। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने चाचा (शिवपाल) को गच्चा दे दिया। चाचा हमेशा ऐसे ही मात खाता है। इस पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का बयान तो आया ही, लेकिन सदन के भीतर शिवपाल यादव ने भी मजेदार जवाब दिया। जिसको सुनकर सदन में मौजूद तमाम लोग ठहाका मारने लगे।
यह भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ के 'चाचा को गच्चा' वाले बयान पर अखिलेश का पलटवार, बोले- उन्होंने दिल्ली को दिया धोखा
शिवपाल ने ऐसा क्या कह दिया?
शिवपाल यादव ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की तारीफ करते हुए कहा कि वह बहुत वरिष्ठ हैं। उन्होंने आगे योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि तीन साल तो मैं आपके संपर्क में रहा हूं। गच्चा तो आपने भी दिया है। शिवपाल यादव के इस बयान से साथ ही मुख्यमंत्री योगी सहित सदन में मौजूद तमाम लोगों ने जमकर ठहाका लगाया।
'मैंने नहीं दिया धोखा'
वहीं, मुख्यमंत्री योगी के 'चाचा को गच्चा' वाले बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया। संसद भवन परिसर में अखिलेश यादव ने संवाददाता के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैंने धोखा नहीं दिया है, उन्होंने (योगी आदित्यनाथ) दिल्ली को धोखा दिया है।
