ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग या फव्वारा, कार्बन डेटिंग पर अहम फैसला

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 11, 2022, 08:01 AM IST

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग या फव्वारा इसके लिए कार्बन डेटिंग की अर्जी लगाई गई है। पिछली सुनवाई में फैसला 11 अक्टूबर के लिए वाराणसी जिला अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग या फव्वारा
  • मामला वाराणसी की अदालत में
  • कार्बन डेटिंग पर आ सकता है फैसला

ज्ञानवापी मस्जिद में शिवलिंग या फव्वारा के मामले में कार्बन डेटिंग की अर्जी लगाई गई थी। पिछली सुनवाई में डिस्ट्रिक्ट जज ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत को हिंदू पक्ष द्वारा दायर याचिका पर शुक्रवार को अपना फैसला सुनाना था, जिसमें उन्होंने ढांचे की कार्बन डेटिंग की मांग की थी। सुनवाई से पहले अदालत परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।दरअसल ज्ञानवापी मस्जिद केस में हिंदू पक्ष ने दावा किया था कि मस्जिद परिसर के वीडियोग्राफी सर्वेक्षण के दौरान 'वजुखाना' के पास परिसर में एक 'शिवलिंग' पाया गया था। हिंदू पक्ष ने इसकी कार्बन डेटिंग की मांग की थी। मुस्लिम पक्ष का दावा है कि ढांचा शिवलिंग नहीं बल्कि एक फव्वारा है।

22 सितंबर को किया गया था आवेदन

End of Feed