'शिवकुमार लंबे समय तक करेंगे राज', डिप्टी CM के ज्योतिषी ने की बड़ी भविष्यवाणी; कहा- 2028 के चुनावों में करेंगे वापसी

Karnataka Leadership Change: कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के ज्योतिषी ने उनको लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि शिवकुमार एक दिन या एक बार के मुख्यमंत्री नहीं हैं, वह लंबे समय तक राज करेंगे।

Karnataka Leadership Change: कर्नाटक में 'सिद्दारमैया शासन' अब समाप्त हो गया और नए शासन की तैयारियां हो रही हैं। इस बीच, डिप्टी सीएम और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डीके शिवकुमार के ज्योतिषी ने उनको लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी की है। ज्योतिषी के मुताबिक, शिवकुमार प्रशासन में शीर्ष पद पर लंबे समय तक बने रहेंगे।

Shivakumar

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात

ज्योतिषी की टिप्पणी ऐसे समय पर आई, जब कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शिवकुमार को नेता के तौर पर चुना जाना लगभग तय हो चुका है। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी पर शिवकुमार काफी भरोसा करते हैं। उन्होंने कनकपुरा विधायक शिवकुमार के नए मुख्यमंत्री के तौर पर पदभार संभालने के लिए तीन तारीखें बताई हैं।

End of Feed