मैं शिवसेना प्रमुख नहीं था तो भाजपा ने मुझसे हस्ताक्षर क्यों लिये- उद्धव ठाकरे ने दी एकनाथ शिंदे और राहुल नार्वेकर को चुनौती

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 16, 2024, 09:31 PM IST

​शिवसेना के भीतर सत्ता संघर्ष 2022 में शुरू हुआ जब शिंदे ने 50 विधायकों के समर्थन के साथ तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

Real Shiv Sena: महाराष्ट्र में असली शिवसेना कौन, इसे लेकर विवाद चल रहा है। स्पीकर और चुनाव आयोग का फैसला एकनाथ शिंदे के पक्ष में जाने के बाद उद्धव ठाकरे ने अब इस लड़ाई को जनता के बीच ले जाने का फैसला किया है। आज एक कार्यक्रम के दौरान शिवसेना (UBT) के चीफ उद्धव ठाकरे ने सीएम एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर को सीधे बहस की चुनौती दे दी।

shiv sena ubt

उद्धव ठाकरे ने दी एकनाथ शिंदे और स्पीकर राहुल नार्वेकर को चुनौती

End of Feed