देश

Emergency Movie: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी पर मचा बवाल, SGPC ने भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

Kangana Ranaut: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज होने से पहले ही मुश्किलों में फंस गई है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से अभिनेत्री को नोटिस जारी किया गया है।

Image

Emergency फिल्म से पहले कंगना रनौत की बढ़ी मुश्किलें

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • इमरजेंसी फिल्म पर मचा बवाल
  • शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने कंगना को भेजा नोटिस
  • प्रदर्शनकारियोंनं पंजाब में फूंका कंगना का पुतला

Kangana Ranaut: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने कंगना रनौत और फिल्म 'इमरजेंसी' के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। इस नोटिस में फिल्म में सिखों के इतिहास को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है। 6 सितंबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म में कंगना रनौत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है, जिसमें सिखों के कथित नकारात्मक चित्रण के लिए सिख समुदाय की नाराजगी है।

एसजीपीसी के प्रवक्ता गुरचरण सिंह ग्रेवाल ने कहा कि कंगना रनौत जो विवादों के बीच नए विवाद पैदा करने के लिए जानी जाती हैं, आज वह संसद में पहुंचीं और भाजपा ने उनके बयानों से पल्ला झाड़ लिया। कंगना रनौत और उस फिल्म को रिलीज करने वाले लोगों को आज नोटिस भेजा गया। जो ट्रेलर आया, जिसे लोगों ने देखा, उसे सभी प्लेटफार्मों से हटा दिया जाना चाहिए और इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से यह अपील कर रहे हैं कि यह फिल्म सिखों की आत्मा से जुड़ी शख्सियतों का गलत चित्रण कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि कई संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और यहां तक कि अदालत भी गए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में हम सरकार से उम्मीद करेंगे कि वह ऐसी फिल्म को रोके जो नफरत फैलाती है और समुदाय को तोड़ती है। इसलिए सरकार को अपना कर्तव्य निभाना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा में फूंका कंगना का पुतला

वहीं प्रदर्शनकारियों ने बठिंडा में कंगना रनौत का पुतला फूंका। सिख नेता गुरदीप सिंह ने कहा कि कंगना रनौत देश के किसानों और सिखों के खिलाफ नफरत फैला रही हैं। हमारी मांग है कि कंगना के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए और उन्हें गिरफ्तार किया जाए। भाजपा की नीति लोगों में मतभेद पैदा करने की है, लेकिन यह याद रखना चाहिए कि आग लगाना आसान है, लेकिन इसे बुझाना मुश्किल है। वह 'इमरजेंसी' फिल्म नहीं चलने देंगे और इसका हर तरह से विरोध करेंगे। सिख नेता सुखराज सिंह ने कहा कि वे फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि सिख इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे, अगर कहीं ऐसा हुआ तो जो भी नुकसान होगा उसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article