'खामोश' नहीं रहे शत्रुघ्न सिन्हा, PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर भेजा बधाई संदेश, कही ये बात

X पर अपने ट्वीट में सिन्हा ने कहा कि 'सही अर्थों में खेल भावना दिखाते हुए वह अपने मित्र एवं देश-समाज के मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे करने पर आपको बधाई। सिन्हा टीएमसी के 20 बागी सांसदों में शामिल हैं। सिन्हा आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं।

Shatrughan Sinha: तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद एवं अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा करने पर पीएम मोदी को बधाई दी है। X पर अपने ट्वीट में सिन्हा ने कहा कि 'सही अर्थों में खेल भावना दिखाते हुए वह अपने मित्र एवं देश-समाज के मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं। प्रधानमंत्री के रूप में 12 साल पूरे करने पर आपको बधाई। सिन्हा टीएमसी के 20 बागी सांसदों में शामिल हैं। सिन्हा आसनसोल से लोकसभा सांसद हैं। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में जहाजरानी मंत्री रह चुके हैं। बाद में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग हो गए।

Shatrughan Sinha

शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम मोदी को दी बधाई।

X पर अपने ट्वीट में सिन्हा ने कहा, 'सही अर्थों में खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री पद पर 12 वर्ष पूरे करने पर मैं अपने मित्र और देश एवं समाज के मार्गदर्शक नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देता हूं। पीएम पद पर शायद यह अब तक का सबसे लंबा कार्यकाल है। मैं उनके लंबे, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना करता हूं। जय हिंद!'

End of Feed