देश

Sharda Sinha Health Update: शारदा सिन्हा से जुड़ी अफवाहों पर विराम, उनके बेटे ने दिया हेल्थ अपडेट

Sharda Sinha Health Update: मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है और वे वेंटिलेटर पर हैं। उनके बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर शारदा सिन्हा के बारे में लेटेस्ट अपडेट दिया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Sharda Sinha Health Update: प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत नाजुक बनी हुई है। बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोशल प्लेटफॉर्म पर लाइव आ जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि 'मां वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।' मंगलवार सुबह उनके बेटे ने शारदा सिन्हा का हेल्थ अपडेट दिया। साथ ही बताया कि उनसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की और मां के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया था। उन्होंने मां का हालचाल जाना। पीएम ने एम्स के डायरेक्टर से भी बात की। पीएम मोदी ने कहा कि छठी मैया कृपा करेंगी, संयम बनाकर रखें और सब अच्छा होगा।

अफवाहों पर नाराजगी

बता दें कि पद्मभूषण से सम्मानित गायिका के स्वास्थ्य से जुड़ी गलत जानकारी और अफवाह फैलाने वाले लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए बेटे ने कहा कि कुछ लोगों को गलत खबर फैलाने में बहुत आनंद आता है। ऐसा नहीं करना चाहिए। मैं सबसे बात करुंगा, कुछ से कल बात भी की है।

अफवाह न फैलाने की अपील

अंशुमन ने शारदा सिन्हा के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों पर निशाना साधते हुए कहा, जब तक कि आप किसी खबर को लेकर पुष्ट न हों, तब तक उस बात को सार्वजनिक नहीं करना चाहिए। अंशुमन सिन्हा ने कहा कि अभी उनकी मां जिंदा हैं और बहुत अच्छी तरीके से लड़ रही हैं। उन्हें पॉजिटिव एनर्जी और दुआओं की जरूरत है।

बता दें कि लोक गायिका बीते 7 सालों से मल्टीपल मायलोमा (एक तरह का ब्लड कैंसर) से जूझ रही हैं। छठ गीतों से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के आम लोगों के दिलों पर राज करने वाली लोकगायिका के बेटे अंशुमन सिन्हा ने सोमवार को यूट्यूब चैनल पर बताया था, "इस बार यह सच्ची खबर है, मां वेंटिलेटर पर हैं।"

लोगो से प्रार्थना की अपील

उन्होंने लोगों से प्रार्थना जारी रखने की अपील करते हुए कहा था, "बहुत बड़ी लड़ाई में मां जा चुकी हैं। और मुश्किल है, काफी मुश्किल है। इस बार काफी मुश्किल है। बस यही प्रार्थना कीजिए कि वह लड़कर बाहर आ सकें।" बेहद भावुक और रुआंसे अंशुमन ने कहा कि वह डॉक्टर से मिलकर आए हैं। उन्होंने बताया कि अचानक उनकी स्थिति बिगड़ी है।

एम्स में भर्ती हैं शारदा सिन्हा

शारदा सिन्हा पिछले कुछ दिनों से एम्स में भर्ती हैं। उन्होंने वहीं से आस्था के महापर्व छठ का एक नया गीत 'दुखवा मिटाईं छठी मईया' का ऑडियो सॉन्ग रिलीज किया था। बता दें कि पद्म भूषण से सम्मानित 72 वर्षीय शारदा सिन्हा मैथिली और भोजपुरी गानों के लिए जानी जाती हैं। उनके चर्चित गानों में 'विवाह गीत' और 'छठ गीत' शामिल हैं। संगीत में उनके योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article